मंडप के नीचे बैठे दूल्हा दुल्हन
- फोटो : ORAI
कोंच। कोरोना के चलते शादी समारोहों में भी तमाम नई रस्म अदायगी लोगों को करनी पड़ रही है। मंगलवार को भी एक जोड़े ने सामाजिक दूरी का पूरा ध्यान रखते हुए सात फेरे लिए।
कस्बे के निवासी राममोहन अग्रवाल के बेटेे मनीष का विवाह पुखरायां निवासी अंजली अग्रवाल संग अग्रवाल धर्मशाला में हुआ। इस विवाह में बहुत ही सीमित लोग मौजूद रहे, पुरोहित, रिश्तेदार और दूल्हा-दुल्हन ने भी सामाजिक दूरी का पालन किया और पुरोहित ने मांगलिक कार्यक्रम संपन्न कराए। शादी के बंधन में बंधे जोड़े ने भी मुंह पर मास्क लगाया था। इस शादी में बारातियों की सीमित संख्या, सामाजिक दूरी के साथ संपन्न कराने व व्यवस्थाएं बनाने में समाजसेवी आशू रस्तोगी और उनकी पत्नी दूल्हे की बहन सविता अग्रवाल ने निभाई। कोरोना के मद्देनजर विवाह स्थल पर सैनिटाइजर से लेकर हैंडवॉश तक की सभी सुविधाएं मौजूद रहीं।