उरई। संदिग्ध हालात में महिला की हालत बिगड़ गई। परिजनों ने उसे मेडिकल कालेज पहुंचाया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जालौन कोतवाली क्षेत्र के लौना गांव निवासी आकाश की 30 वर्षीय पत्नी नीलम की गुरुवार को हालत बिगड़ गई। परिजनों ने उसे मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
परिजनों ने बताया कि वह पथरी की बीमारी से परेशान थी। उसका कई महीनों से इलाज चल रहा था। उसके दो बच्चियां हैं। पति आकाश मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण करता है। कोतवाल अजय ब्रह्म तिवारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जांच पड़ताल की जा रही है।