फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: महिला की इलाज के दौरान मौत, लापरवाही का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
जालौन। प्राइवेट अस्पताल में इलाज के दौरान महिला की मौत के मामले में परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन


तोपखाना निवासी मोहम्मद सईद ने बताया कि उनके भाई वजीर की पत्नी शबाना (25) की डिलीवरी हुई थी। झांसी में चेकअप कराने के बाद वह घर आ गई थी। बुधवार की रात अचानक शबाना ने बताया कि उसे घबराहट हो रही है। जिसके बाद परिजन उसे दिखाने के लिए कोंच रोड स्थित एक प्राइवेट चिकित्सालय में दिखाने के लिए ले गए। उन्होंने आरोप लगाया कि वहां मौजूद डॉक्टर ने बिना किसी जांच या चेकअप के मरीज को बोतल लगा दी और कुछ इंजेक्शन लगा दिए।
इसके चलते कुछ देर पर शबाना की हालत बिगड़ने लगी और उसकी मृत्यु हो गई। इसकी जानकारी उसने तुरंत यूपी 112 को दी। तब तक संबंधित डॉक्टर वहां से जा चुके थे। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर आ गई थी। परिजनों सईद, वसीर आदि ने पुलिस से अस्पताल प्रबंधन पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया। पुलिस ने सबाना को सीएचसी पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कोतवाल आनंद सिंह का कहना है कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें