फोटो - 02 हरनाम सिंह उर्फ मत्तू की फाइल फोटो।
एट। कोटरा थाना क्षेत्र के नुनवई गांव निवासी हरनाम सिंह उर्फ मत्तू (48) ने बृहस्पतिवार की सुबह पिंडारी क्रॉसिंग से एक किलोमीटर आगे ट्रेन से कटकर जान दे दी। परिजनों बताया कि वह परिवार के साथ एट में रहते थे। वह झांसी जिले के पठा गांव में जूनियर स्कूल में लिपिक पद पर तैनात थे।
सुबह स्कूल जाने की बात कहकर घर से निकले थे। घटनास्थल के पास बाइक खड़ी कर उन्होंने आत्महत्या कर ली। परिजन आत्महत्या की वजह नहीं बता पा रहे हैं। बताया कि उनकी दो बेटियां व एक बेटा है। एक बेटी की शादी हो चुकी है। लिपिक की मौत से पत्नी मंजू सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। थाना प्रभारी पंकज पांडेय का कहना है कि जांच की जा रही है।