फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: कूल्हे के ऑपरेशन के बाद महिला की मौत, इलाज में लापरवाही का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। शहर के कालपी रोड स्थित एक निजी हॉस्पिटल में कूल्हे के ऑपरेशन के लिए भर्ती कराई गई 62 वर्षीय महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए सीएमओ और डीएम से शिकायत की है। परिजनों का कहना है कि इलाज में करीब डेढ़ लाख रुपये खर्च होने के बावजूद महिला की हालत लगातार बिगड़ती गई। गंभीर हालत में उसे झांसी रेफर किया गया, जहां छह अक्तूबर को उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

हमीरपुर जिले के ग्राम पंचायत चिल्ली खुरेटा बुजुर्ग निवासी राजेंद्र ने शिकायत में बताया कि उसकी मां प्रेमरानी को आठ सितंबर को कूल्हे के ऑपरेशन के लिए कालपी रोड स्थित निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। परिजनों के मुताबिक डॉक्टर ने करीब 45 हजार रुपये में ऑपरेशन कर महिला को ठीक करने की बात कही थी।
परिजनों का आरोप है कि ऑपरेशन के कई दिन बाद भी प्रेमरानी की हालत में सुधार नहीं हुआ। इसके बाद दोबारा ऑपरेशन किया गया, लेकिन उनकी स्थिति और बिगड़ गई। इलाज के दौरान परिजनों ने करीब 1.50 लाख रुपये खर्च किए। इसके बावजूद हालत गंभीर होने पर महिला को झांसी रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

बेटे राजकिशोर का आरोप है कि अस्पताल में उसकी मां का इलाज सही तरीके से नहीं किया गया। गंभीर हालत में उसे डॉक्टर के परिचित बताए गए अस्पताल में ले जाने के लिए कहा गया, जहां इलाज के दौरान छह अक्तूबर को उसकी मौत हो गई। महिला की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
परिजनों ने पूरे मामले की जांच कर इलाज में लापरवाही के लिए जिम्मेदार डॉक्टर और अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। सीएमओ डॉ. एचएन प्रसाद ने बताया कि मामला संज्ञान में है। टीम गठित कर प्रकरण की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें