कालपी। पैदल हाईवे पार कर रही महिला को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद बाइक चालक मौके से भाग गया।
कोतवाली क्षेत्र के उसरगांव निवासी रघुवर दयाल की 60 वर्षीय पत्नी भूरी देवी सोमवार शाम हाईवे पार कर रही थीं। तभी कालपी की ओर से आ रहे बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी। जिससे वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। जहां महिला को मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि महिला के चार बच्चे हैं। उसकी मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। कोतवाल कामता प्रसाद ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जांच पड़ताल की जा रही है। (संवाद)