फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: खेत में कतराई के समय ट्रैक्टर से कुचलकर महिला की मौत

विज्ञापन
फोटो - 05 मृतका शांति देवी की फा​इल फोटो। - फोटो : गौरीगंज ​स्थित गोविंद गैस एजेंसी के बाहर बैठे उपभोक्ता।
विज्ञापन
कालपी। खेत में फसल की कतराई के समय महिला बैक हो रहे ट्रैक्टर की चपेट में आ गई। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। महिला समूह में सखी का काम करती थी।
विज्ञापन

चुर्खी थाना क्षेत्र के खल्ला गांव निवासी ज्ञान सिंह की पत्नी शांति देवी (55) बृहस्पतिवार की शाम को ट्रैक्टर से खेतों में कतराई करवा रही थी। इसी दौरान अचानक चालक ने ट्रैक्टर पीछे कर दिया। महिला कुछ समझ पाती इससे पहले ही ट्रैक्टर के पिछले पहिये उसके शरीर को कुचलते हुए निकल गए। परिजन उसे मेडिकल कॉलेज लाए, यहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि महिला राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़ी सखी का काम करके समूह के माध्यम से कुछ रोजगार कर लेती थी, महिला के दोनों पुत्र दिव्यांग बृजेंद्र सिंह एवं सत्येंद्र सिंह का रो रोकर बुरा हाल है। थाना प्रभारी शिवशंकर सिंह का कहना है कि जांच की जा रही है। तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें