मुहम्मदाबाद। डकोर कोतवाली क्षेत्र के पास निकले बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर सड़क पार कर रही महिला की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। महिला खेत से कटाई कर लौट रही थी।
डकोर कोतवाली क्षेत्र के टिमरों गांव निवासी हरचरन की पत्नी शांति देवी (55) मंगलवार को खेत पर फसल की कटाई करने गई थीं। पति आगे निकल गए, जबकि वह गांव के पास से निकले बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे को पार कर रहीं थीं। किसी वाहन ने उसे टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। एक्सप्रेसवे के कर्मचारियों ने महिला को एंबुलेंस से मेडिकल काॅलेज भिजवाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। परिजनों ने बताया कि उनके एक पुत्र अशोक था, जिसकी तीन वर्ष पहले मौत हो चुकी है। महिला की मौत से नाती गुड्डू सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। कोतवाली प्रभारी शशिकांत चौहान ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वाहन की तलाश की जा रही है।