फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालौन में महिला के साथ मारपीट, पुलिस जांच में जुटी

विज्ञापन
विज्ञापन
माधौगढ़। कोतवाली थाना क्षेत्र के गांव धमना निवासी जयदेवी पत्नी चंद्रभान ने कोतवाली में शिकायत करते हुए बताया कि चबूतरा पर पड़ोसी वुधू पुत्र रामसनेही वर्मा के जानवर अक्सर आकर बैठ जाते है।
विज्ञापन

जिसका हमने विरोध किया। पड़ोसी को विरोध करना नागवार गुजरा। सोमवार सुबह घर के दरवाजे पर बैठे थे कि वुधू, राजेश पुत्र वुधू, माया पत्नी वुधू, वर्षा पत्नी राजेश आए मारपीट करने लगे। शोरगुल सुन मोहल्ले के लोगों ने बचाया। जयदेवी ने चार लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर दे दी है। पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।
अधेड़ ने कुएं में कूद कर जान दी
कोंच। नदीगांव थाना क्षेत्र के ग्राम सलैया खुर्द निवासी हाकिम सिंह (40) पुत्र जबर सिंह ने सोमवार की सुबह गांव में बने एक कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही उपनिरीक्षक केदार सिंह ने मौके पर पहुंचकर शव को बाहर निकलवाया और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि मृतक को करीब 6 माह पूर्व विद्युत लाइन ठीक करते समय करंट लग गया था जिसके चलते उसके हाथों में हुए जख्मों में कीड़े उत्पन्न हो गए थे। इसी अवसाद में उसने आत्महत्या जैसा कदम उठा लिया।
दो बाइकों की टक्कर में पांच लोग घायल
कोंच। बाइकों की टक्कर में पांच लोग घायल हो गए हैं। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम घमूरी निवासी महेंद्र पुत्र संतोष अपने परिवार में होने वाली त्रियोदशी कार्यक्रम की खरीदारी करने को सोमवार दोपहर के समय अपने रिश्तेदार सुमित निवासी ग्राम सिमिरिया के साथ बाइक से कोंच आ रहा था ।
तभी ग्राम दोहर के पास पेट्रोल पंप के समीप मुख्य मार्ग पर विपरीत दिशा से आ रही बाइक से महेंद्र की बाइक की जोरदार टक्कर हो गई जिसके चलते महेंद्र व सुमित सहित दूसरी बाइक पर सवार रोहित पुत्र रामगुलाम निवासी ग्राम करई व उसकी बहनें कविता और अंजू सड़क पर गिरने से घायल हो गए। घायलों का प्राइवेट अस्पताल में इलाज कराया गया। रोहित अपनी बहनों के साथ कोंच से वापस अपने गांव जा रहा था।
मारपीट कर नगदी ले जाने का आरोप
कोंच। कस्बे की मोहल्ला आजाद नगर निवासी अफसाना बेगम पत्नी मुहम्मद रियाज ने कोतवाली पुलिस को प्रार्थनापत्र देकर बताया कि रविवार शाम लगभग 4 बजे रशीदा पत्नी मस्ताना, रुखसार पत्नी मुस्तफा, शानू व बाबू पुत्रगण मस्ताना, अख्तर जहां पत्नी स्व हकीम निवासीगण मुहल्ला आजादनगर उसके घर में घुस आए और लाठी डंडों से मारपीट शुरू कर दी। उसे बचाने आए नाबालिग पुत्र रेहान को भी मारापीटा। आरोप लगाया कि हमलावर अलमारी में रखे 10 हजार रुपये भी ले गए। पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई की बात कह रही है।
गुमटी में लगाई आग, सामान खाक
कोंच। कस्बे के मोहल्ला पटेलनगर निवासी बॉबी मंसूरी पुत्र इकरार ने पुलिस को प्रार्थनापत्र देकर हुए बताया कि वह नगर पालिका परिषद कार्यालय के ठीक सामने एक लोहे की गुमटी रखे हुए है और कन्फेक्शनरी का सामान बेचकर अपना जीविकोपार्जन करता है। रविवार की रात अज्ञात व्यक्ति ने उसके गुमटी में आग लगा दी जिसके चलते ढाले में रखा लगभग 50 हजार रुपये का सामान जलकर खाक हो गया। पीड़ित ने कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें