फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योजनाओं का लाभ लेने वाले अपात्रों से होगी वसूली

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-6-पडऱी में ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं की जानकारी देते अधिकारी। संवाद
विज्ञापन

योजनाओं का लाभ लेने वाले अपात्रों से होगी वसूली
पडऱी में जन चौपाल लगाकर योजनाओं की जानकारी दी
संवाद न्यूज एजेंसी
कोंच। कोंच विकास खंड के ग्राम पडऱी में विकास खंड अधिकारी विपिन कुमार ने जन चौपाल लगाई। ग्रामीणों को शासन की ओर से संचालित पीएम किसान सम्मान निधि योजना, वृद्धा, दिव्यांग, विधवा पेंशन योजना, आवास योजना, स्वच्छ पेयजल योजना आदि के बारे में जागरूक कर उन योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही अपात्रों के लाभ लेने पर वसूली की जाएगी।
विज्ञापन

बीडीओ ने ग्रामीणों से कहा कि राशन कार्ड, उज्ज्वला सिलिंडर और पीएम किसान सम्मान निधि योजना का जो भी अपात्र लाभ ले रहे हैं। अपने प्रपत्र संबंधित अधिकारियों के समक्ष जमा कर योजनाओं का लाभ लेना बंद कर दें। अन्यथा उनसे सरकारी धन की वसूली की जाएगी। इस दौरान अधिकारियों ने गांव में सभी प्रकार की पेंशन, उज्ज्वला योजना, सम्मान निधि, पात्र गृहस्थी, अंत्योदय राशनकार्ड, आवास व शौचालय योजना के लाभार्थियों के नाम पढ़कर सुनाए। इस दौरान एडीओ नरेशचंद्र दुबे, मुख्य सेविका चंद्रप्रभा खरे, कृषि विभाग से हरदेव प्रसाद, लेखपाल नरेंद्र गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें