कोंच। विकास खंड कोंच के एक गांव की रहने वाली महिला मजदूर ने ग्राम प्रधान पर छेड़खानी का आरोप लगाया है। कोतवाली क्षेत्र के गांव की अनुसूचित जाति की महिला ने शुक्रवार को कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है।
इसमें बताया कि वह ग्राम प्रधान के घर पर पिछले पांच वर्ष से मजदूरी का काम करती आ रही है। शुक्रवार को सुबह करीब 9 बजे ग्राम प्रधान ने घर पर मजदूरी का पैसा लेने के लिए बुलाया। जब महिला उनके घर पर गई तो ग्राम प्रधान ने छेड़खानी की। महिला का आरोप है उसके द्वारा विरोध करने पर ग्राम प्रधान ने उसको गालियां दीं। महिला ने प्रधान के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। कोतवाल अजीत सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।