फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: महिला ने दरोगा पर लगाया अभद्रता का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
कोंच। कैलिया थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने बुधवार को एसपी को शिकायती पत्र दिया। बताया कि 17 जनवरी को उसकी पुत्री को संगम रायकवार बहला फुसलाकर भगा ले गया था। झांसी में उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन

मामले की शिकायत उसने थाने में की तो विवेचक दरोगा ने तीन दिन टहलाने के बाद रिपोर्ट लिखी, लेकिन पॉक्सो एक्ट की धारा नहीं जोड़ी। उसने बेटी की जन्मतिथि से संबंधित प्रमाण पत्र भी प्रस्तुत किया, जिसे दरोगा ने फाड़ दिया। महिला ने आरोप लगाया कि दरोगा ने बेटी पर डॉक्टरी न कराने का भी दबाव बनाया। बेटी से अपने मन मुताबिक बयान करवाए। मामले को लेकर महिला ने एसपी से कार्रवाई की मांग की है। एसपी ने जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें