फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: प्रेम विवाह के बाद महिला ने पति और सास पर लगाया उत्पीड़न का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
कोंच। प्रेम विवाह करने वाली एक महिला ने पति और सास पर दहेज की मांग को लेकर उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। महिला ने कोतवाली पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

मोहल्ला जयप्रकाश नगर निवासी उमरा ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसने राजा नाम के युवक से प्रेम विवाह किया था। आरोप है कि शादी के बाद पति राजा और सास सलमा दहेज न लाने की बात कहकर उसे घर में रहने नहीं दे रहे हैं। महिला का आरोप है कि पति और सास उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट करते हैं। साथ ही तलाक देने की धमकी देकर उसे घर से बाहर निकाल दिया गया, जिसके चलते वह दर-दर भटकने को मजबूर है। महिला ने पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई है। पुलिस ने मामले की जांच कर उचित कार्रवाई किए जाने का भरोसा दिया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें