फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: समितियों के सक्रिय होने से गांवों की आर्थिक स्थिति बेहतर होती है

विज्ञापन
फोटो-10-बैठक को संबोधित करते अतिथि। स्रोत-विभाग - फोटो : udhampur news
विज्ञापन
जालौन। सिहारी दाऊदपुर बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति लिमिटेड वीरपुरा की वार्षिक बैठक समिति परिसर में हुई। बैठक में मुख्य अतिथि जेडीसी बैंक उरई के सभापति बृजभूषण सिंह ने कहा कि सहकारी समितियां ग्रामीण विकास की मजबूत कड़ी हैं, जो किसानों को समय पर खाद-बीज, ऋण और विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध कराकर कृषि उत्पादन को मजबूती देती हैं।
विज्ञापन

समितियों के सक्रिय होने से गांवों की आर्थिक स्थिति बेहतर होती है, इसलिए आवश्यक है कि समिति के सभी सदस्य अपनी जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा के साथ निभाएं। नोडल अधिकारी उपेंद्र मोहन द्विवेदी ने कहा कि सहकारी समितियां किसानों के लिए आर्थिक संबल का काम करती हैं। उन्होंने कहा कि किसानों को मिलने वाली सुविधाएं समय पर उपलब्ध हों, इसके लिए समिति को अपने कार्यों में गति और पारदर्शिता बनाए रखनी होगी। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे समितियों द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ लें और किसी भी समस्या की स्थिति में तुरंत अधिकारियों से संपर्क करें, जिससे समाधान समय पर हो सके। समिति सचिव बलराम पाल ने पिछले वर्ष की गतिविधियों की रिपोर्ट प्रस्तुत की। इस दौरान अध्यक्ष शंकर सिंह, संचालक श्यामजी लाल, शिवेंद्र श्रीवास्तव, अमित कुमार, गिरेंद्र सिंह, व्रिकम सिंह, गायत्री देवी, कमला देवी, कौशल किशोर, गजेंद्र सिंह, अवधेश, डॉ. हिम्मत सिंह, वीरसिंह, अजय पाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें