फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: खंभों पर बिना अनुमति लगे वाईफाई केबल हटाए जाएंगे

Sun, 25 Aug 2024 02:13 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। शहर में जगह-जगह बिना अनुमति के खंभों पर लटके वाईफाई केबल हटाए जाएंगे। बिजली विभाग मनमाने ढंग से खंभों का सहारा लेकर लगाए केबल हटवाने के साथ ही इंटरनेट सेवा देने वाली कंपनी पर जुर्माना लगाने की तैयारी कर रहा है। इसके लिए बिजली विभाग अभियान चलाएगा।
विज्ञापन

शहर में चारों तरफ देखते ही देखते वाईफाई केबल का जाल बिछ गया है। जिससे अब लोगों के घरों में भी करंट उतरने का खतरा बढ़ गया है। खंभों पर अधिकतर बिना अनुमति और बिना कनेक्शन के केबल लगा हैं। उपभोक्ताओं द्वारा कनेक्शन हटवाने के बाद कंपनी के कर्मचारी केबल नहीं हटाते हैं। सिर्फ बॉक्स हटाकर केबल को छोड़ देेते हैं।
इस मामले की शिकायत बिजली विभाग के पास लगातार पहुंच रही थी। इसके बाद अधिशासी अभियंता जितेंद्र नाथ ने एसडीओ और जेई का आदेश दिया कि शहर के अंदर कहीं भी खंभों पर वाईफाई के केबल लगे हैं। उन्हें चेक किया जाए कि उनमें करंट तो नहीं आ रहा है। बिना परमीशन के तो नहीं लगी हुई हैं। साथ ही बिना कनेक्शन के केबल लगे हैं तो कंपनी पर जुर्माना भी लगाया जाए ताकि इस तरह की लापरवाही न की जाए। बताया कि शहर में कई जगह पर इस प्रकार के मामले आ रहे हैं। इन केबल से करंट का ही नहीं अगर अचानक किसी वाहन के सामने गिर गई तो हादसा हो सकता है। इसलिए सभी को सुरक्षित करने के लिए विभाग अभियान चलाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें