फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: पत्नी मायके गई, युवक ने फंदा लगाकर जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
माधौगढ़। युवक ने घर के कमरे में लगे हुक से रस्सी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। विवाद के बाद पत्नी के मायके चले जाने से वह परेशान था।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के सिरसा दो गढ़ी निवासी लल्लू कुशवाहा (28) ने मंगलवार की रात फंदा लगाकर जान दे दी। परिजनों ने बताया कि लल्लू मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था। लेकिन वह कुछ समय से शराब का आदी हो गया था। इससे उसका पत्नी संध्या से आए दिन विवाद होता था।
विज्ञापन

मंगलवार को वह शराब के नशे में घर पहुंचा तो पत्नी से उसका विवाद हो गया। इस पर पत्नी पुत्री परी पुत्र छोटू को लेकर मायके जालौन चली गई। इसी के चलते तनाव में आकर उसने आत्महत्या कर ली। उसकी मौत से परिजनों का रो रोकर बुरा है। कोतवाल विकेश बाबू का कहना है कि युवक शराब का लती था। मामले में जांच की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें