माधौगढ़ (जालौन)। मिर्जापुर में किसी बात पर पति-पत्नी में झगड़ा हो गया। गुस्से में पत्नी ने कमरे के अंदर जाकर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली। शोरगुल सुन मौके पर पहुंचे पति ने आग बुुझाने पर कोशिश की तो वह भी झुलस गया। परिजनों ने दोनों को जालौन में एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान पत्नी की मौत हो गई।
क्षेत्र के गांव मिर्जापुर में मंगलवार शाम ज्योति (24) पत्नी हिंद प्रकाश का किसी बात पर पति से झगड़ा हो गया। पति ने पत्नी की पिटाई कर दी। पिटाई से गुस्सा पत्नी ने कमरे में जाकर शरीर पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली। शोरगुल सुन हिंद प्रकाश ने आग बुझाने का प्रयास किया। आग बुझाते समय पति बुरी तरह झुलस गया। परिजनों ने दोनों घायलों को जालौन के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया, इलाज के दौरान ज्योति की मौत हो गई। जिंदगी मौत के बीच जूझ रहे हिंद प्रकाश को डाक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। कोतवाल जेपी पाल का कहना है कि आग से जले पति पत्नी को अस्पताल भिजवा दिया गया था, पत्नी की मौत हो गई।