फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस की टक्कर से पत्नी की मौत, पति गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। शहर कोतवाली क्षेत्र में राजकीय मेडिकल कालेज के पास सोमवार शाम तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार दंपति को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर बैठी महिला की मौत हो हो गई और पति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल से मेडिकल कालेज झांसी रेफर किया गया है। पुलिस के मुताबिक घटनास्थल के पास कोई हेलमेट नहीं मिला है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के राहिया रगेदा निवासी प्रकाश (30) सोमवार शाम बाइक से पत्नी अंगूरी (27) के साथ बाजार से गांव लौट रहे थे। तभी राजकीय मेडिकल कालेज के पास एक बस ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।
टक्कर लगते ही बाइक सवार दंपति सड़क पर गिरकर गंभीर रुप से घायल हो गए। राहगीरों ने पुलिस को हादसे की जानकारी दी। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां डाक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया और पति को मेडिकल कालेज झांसी रेफर कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें