फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मायके से नहीं लौटी पत्नी तो पति ने फांसी लगाई

विज्ञापन
एट में मृतक पोषक की फाइल फोटो - फोटो : ORAI
विज्ञापन
एट (जालौन)। पत्नी के मायके से न लौटने से परेशान युवक ने साड़ी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस का कहना है कि परिजनों के मुताबिक युवक की पत्नी करीब तीन माह से अपने मायके में है और घर नहीं लौट रही थी। फिलहाल जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन

क्षेत्र वर्ध निवासी पोषक अहिरवार (32) पुत्र श्रीनारायण की पत्नी द्रोपदी तीन माह पहले मायके गई थी और अब बुलाने पर भी ससुराल नहीं आ रही थी। गुरुवार सुबह पोषक की मां अंगूरी देवी बेटे को जगाने उसके कमरे में पहुंची तो उसका शव फंदे से लटकता देख चीख पड़ी। इसके बाद परिजन एवं मोहल्ले के लोग इकट्ठा हो गए। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पिता श्रीनारायण ने बताया कि पोषक की शादी तीन साल पहले झांसी के पूंछ थाना के अंतर्गत ढेरी गांव में हुई थी। करीब 3 माह से बहू अपने मायके में ही रह रही है। कई बार बेटे ने बहू को बुलाया पर वह आने को तैयार नहीं थी। बुधवार रात बेटे ने शराब भी पी रखी थी और पत्नी को बुलाने की बात कर रहा था। जिस पर उसे किसी तरह शांत कराया था। इसके बाद गुरुवार की सुबह उसका शव लटका मिला। एट थानाध्यक्ष कमलेश कुमार का कहना है कि मृतक आपे चालक था और शराब का लती था। शराब को लेकर पत्नी से विवाद चल रहा था। जिस कारण ही वह मायके से नहीं आ रही थी। हो सकता है कि इसी से परेशान होकर उसने आत्महत्या की हो। फिलहाल जांच की जा रही है। पोषक के साल भर का बेटा भी है।
एक ही गांव में तीन सुसाइड से हड़कंप
वर्ध गांव में गुरुवार की सुबह से ही चीख पुकार मची रही। अभी लोगों की भीड़ गांव निवासी राजू चौहान के घर बाहर खड़ी थी जहां उसका और पत्नी रजनी का शव लटका मिला था। कुछ ही देर बाद लोगों को पता लगा कि गांव में पोषक ने भी फांसी लगा ली है। शुरुआत में लोग तीनों मौतों का आपस में कनेक्शन ही खंगालते रहे, पुलिस ने भी कुछ देर माथा पच्ची की लेकिन दोनों ही मामले अलग-अलग पाए गए। एक ही सुबह तीन तीन मौत से पूरे दिन गांव में मातम सा छाया रहा।

रोते बिलखते परिजन- फोटो : ORAI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें