फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता युवक का शव कुए में पड़ा मिला

विज्ञापन
मृतक धर्मेंद्र राजपूत की फाइल फोटो - फोटो : ORAI
विज्ञापन
जालौन। बुधवार को बाइक लेकर घर से निकले युवक का शव गुुरुवार दोपहर चुर्खी रोड स्थित एक विद्यालय के पीछे खेत में बने कुएं में से बरामद हुआ। वहीं, युवक की बाइक, चप्पल व शर्ट भी पुलिस ने बरामद की है। मृतक के भाई ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर सभी पहलुओं पर जांच की बात कही है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नारोभास्कर निवासी धर्मेंद्र राजपूत (25) पुत्र महेश कुमार बुधवार को अपराह्न 3 बजे घर से बाइक लेकर निकला था। शाम तक जब वह नहीं लौटा तो घर के परिजनों को चिंता हुई। जिस पर उन्होंने धर्मेंद्र की तलाश शुरू की। लेकिन रात में उसका कुछ पता नहीं चला। गुरुवार सुबह चुर्खी रोड पर कुछ लोग घूमने के लिए निकले तो उन्होंने एसबीडीएम इंटर कालेज के पीछे खेत में स्थित एक कुुएं के पास युवक की बाइक खड़ी देखी। जिसकी जानकारी उन्होंने धर्मेंद्र के परिजनों को दी। बाइक खड़ी होने की जानकारी मिलने पर परिजन वहां पहुंचे और जब उन्होंने कुएं में झांककर देखा तो शव धर्मेंद्र का था। जिसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई। पुलिस ने दमकल की गाड़ी बुलवाकर धर्मेंद्र के शव को बाहर निकलवाया।
आसपास खोजबीन करने पर पुलिस ने बाइक के साथ ही मृतक की चप्पल व शर्ट भी बरामद कर ली। जिसकी पहचान उसके बड़े भाई रंजीत ने की। रंजीत ने बताया कि उसका भाई किसी प्रकार के कोई मानसिक तनाव में नहीं था। वह बुधवार को सामान्य रूप से बाइक लेकर गया था। उसे क्या पता था कि भाई के साथ ऐसा कुछ हो जाएगा। यदि जरा भी अंदाजा होता तो वह उसे घर से बाहर कतई न भेजते। भाई ने आशंका व्यक्त की है कि हो सकता है किसी ने उसके भाई की हत्या कर दी हो। यह संदर्भ में कोतवाल रमेशचंद्र मिश्रा ने बताया कि प्रथमदृष्ट्या मामला आत्महत्या का ही प्रतीत हो रहा है। फिर भी पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें