कोतवाली क्षेत्र के भेंड़ गांव में एक युवक ने फांसी लगा ली। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बताया कि अधेड़ शराब का लती था। परिजनों का कहना है कि लत के कारण दो माह पूर्व पत्नी भी बच्चों को लेकर अपने मायके चली गई थी।
भेंड़ गांव निवासी राजेंद्र प्रसाद (42) पुत्र रामकिसुन पटेल की शराब की लत के कारण उसकी पत्नी पूनम दो माह पूर्व अपने दो बच्चों को साथ लेकर उसे छोड़ कर चली गई थी। घरवालों ने पुलिस को बताया कि राजेंद्र ने कई बार पत्नी बच्चों को बुलाने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं आए। इससे वह बहुत परेशान रहता था।
बताया जाता है कि पूनम ने न्यायालय में खाना खर्चा का वाद भी दाखिल कर रखा था। इसकी पेशी की तारीख दो दिसंबर को लगी थी। मंगलवार की रात राजेंद्र अपनी पत्नी की साड़ी का फंदा बना कर कमरे में फांसी पर लटक गया।
बुधवार की सुबह जब घर के लोगों ने उसे लटके देखा तो पुलिस को सूचना दी। कोतवाल ललितेश नारायण त्रिपाठी व मंडी चौकी प्रभारी राजीव कांत ने मौके पर पहुंच कर पंचायत नामा भरवाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।