फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब लाकडाउन में सिपाही को भी पड़े डंडे

विज्ञापन
विज्ञापन
कालपी। अब तक लॉकडाउन में सभी ने पुलिस को पीटते ही देखा है लेकिन शुक्रवार को कालपी के हाईवे पर नजर कुछ अलग ही था, वर्दीधारी होमगार्ड ने बाइक सवार बिना वर्दी वाले सिपाही को दनादन तीन चार लठ्ठ जड़ दिए। गुस्साए सिपाही ने जब अपना परिचय दिया तो मौके पर मौजूद दरोगा बीच बचाव में आ खड़े हुए और देखते ही देखते मामला रफा दफा भी हो गया।
विज्ञापन

हुआ यूं कि दोपहर 12 बजे के बाद जब मुन्ना फुल पावर चौराहे पर पुलिस की टीम आते जाते वाहन चालकों को खदेड़ रही थी, तभी एक गली से एक बाइक सवार युवक निकला तो चेकिंग में खड़े होमगार्ड ने उसे दो तीन डंडे लगा दिए। इस पर गुस्साए युवक ने बाइक खड़ी कर अपना परिचय देते हुआ बताया कि वह भी कालपी कोतवाली में सिपाही के पद पर तैनात है। फिर उसे कैसे डंडे मारे गए। इस कहासुनी को लोग अपने मकान की छतों और छज्जों से देख रहे थे। बाद में चेकिंग में शामिल दरोगा ने होमगार्ड और सिपाही के बीच समझौता कराया और फिर सिपाही ने अपनी बाइक कालपी कोतवाली की ओर घुमा दी। इस बारे में कोतवाल माणिकचंद्र का कहना है कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें