फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदौर से लौटे लोगों की हुई जांच, गांव में क्वारंटीन

विज्ञापन
इंदौर से आए लोगों से क्वारंटीन सेंटर में पूछताछ करते डीएम डॉ. मन्नान अख्तर व एसपी डॉ. सतीश कुमार - फोटो : ORAI
विज्ञापन
जालौन। गुरुवार की रात गैर प्रांत से आए 42 लोगों को स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज में बनाए गए क्वारंटीन सेंटर में रात भर रखा गया, फिर जांच के बाद उन्हें उनके गांव के क्वारंटीन सेंटर में भेज दिया गया।
विज्ञापन

गुरुवार रात कोंच पुलिस ने जालौन पुलिस को सूचना दी कि एक पिकअप कोंच से जालौन की ओर आ रही है। सूचना मिलते ही एसडीएम सुनील शुक्ला, तहसीलदार बलराम गुप्ता, कोतवाल सुनील कुमार सिंह पिकअप की तलाश में लग गए। तभी उन्हें एक पिकअप दिखी जिसमें मध्य प्रदेश के इंदौर से आए 42 लोग सवार थे। प्रशासन ने सभी को स्वामी विवेकानंद इंटर कालेज में बनाए गए क्वारंटीन सेंटर पहुंचा दिया।
रात भर उन्हें वहीं पर रखा गया। शुक्रवार सुबह डीएम डॉ. मन्नान अख्तर व एसपी डॉ. सतीश कुमार ने आए हुए लोगों से पूछताछ की। उन्होंने डॉक्टरों की टीम से सभी लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया। पूछताछ में पता चला कि यह लोग इंदौर में व्यापार करते थे। ग्राम जखा, सारंगपुर, पंडितपुर, जगनेवा, नैनपुरा, दमरास, कालपी, कुरसेड़ा, माधौगढ के लोगों को शुक्रवार को उनके बताए गांवों में बनाए गए क्वरंटीन सेंटर में भेजा दिया गया। साथ ही सभी को हिदायत दी गई है कि वह 14 दिन तक क्वारंटीन सेंटर में ही रहे। क्वारंटीन सेंटर से भागने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

क्वारंटीन लोगों के भोजन के इंतजाम के निर्देश
माधौगढ़। दिल्ली, हमीरपुर से धमना में आए डेढ़ दर्जन लोगों की शिकायत पर एसडीएम सालिकराम, सीओ संजय कुमार शर्मा व कोतवाल जेपी पाल फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। एसडीएम ने लोगों की समस्या सुन तीन लोगों को विद्यालय में बने क्वारंटीन सेंटर में भेजा। साथ ही एक परिवार के 11 सदस्यों को घर में ही क्वारंटीन कर दिया गया। लेखपाल शिवभजन, प्रधान चंद्रभान को क्वारंटीन किए गए लोगों को भोजन की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें