उरई। ककहरा गांव में सोमवार रात युवक ने घर के कमरे में लगे हुक से रस्सी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने बताया कि पत्नी के बच्चों सहित मायके में होने से वह परेशान था। इसी तनाव के चलते उसने आत्महत्या की है।
चुर्खी थाना क्षेत्र के ककहरा गांव निवासी सुरेंद्र कुमार (35) ने सोमवार की रात आत्महत्या कर ली। परिजनों ने बताया कि उसकी शादी करीब दस वर्ष पहले दमरास गांव निवासी पूजा से हुई थी। उसके तीन बच्चे हैं। युवक शराब का आदी होने के चलते उसके साथ मारपीट करता था। इससे पत्नी बच्चों को लेकर अपने मायके में रह रही थी। उसने कई बार उसे बुलाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं आई। इसी से वह तनाव में चल रहा था। थानाध्यक्ष शिवशंकर सिंह ने बताया कि आत्महत्या की युवक शराब का आदी था। जांच की जा रही है।