फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: ओले बरसे तो रहम की दुआ करने लगे किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई/जालौन/कोंच/कदौरा/कालपी/सरावन/जोल्हूपुर/रामपुरा। जिला कदौरा, कोंच व सरावन क्षेत्र के कई गांवों में ओले गिरे तो चिंता में पड़े किसान रहम की दुआ करने लगे।
विज्ञापन

करीब दो से तीन मिनट तक ओले गिरे, जिससे मटर और फूल खिली सरसों को नुकसान हुआ। उरई शहर में दो मिलीमीटर सहित जिले में अनुमानित करीब तीन मिलीमीटर वर्षा हुई। हालांकि जिले में होने वाली अन्य पैदावार फसलों को बारिश से कोई नुकसान नहीं है।
सोमवार की देर रात से ही मौसम अचानक बदल गया था, पुखरायां आदि क्षेत्र में बारिश भी हुई। उसके बाद मंगलवार की सुबह से ही जालौन तहसील, कोंच आदि क्षेत्रों में वर्षा शुरू हो गई। संवाद सहयोगियों के अनुसार कोंच के लोना, कुंवरपुरा, गोरा गांव में करीब दो मिनट तक ओले गिरे।
विज्ञापन

इसके अलावा कदौरा के जमरेही, मजरा गौहना, लोदीपुर, जकसिया, रैला, इकौना, निस्बापुर, मंझवार व मोहारी आदि गांवों में कुछ देर तक मोटे ओले गिरे। जिले में करीब 1.3 लाख हेक्टेयर में मटर की फसल होती है। वहीं, करीब 18 हजार हेक्टेयर में सरसों होती है। जिन क्षेत्रों में ओलावृष्टि की घटना हुई, उनमें कई गांवों में ये दोनों फसलें होती हैं।
जिला कृषि अधिकारी गौरव यादव ने बताया कि ज्यादा देर ओले नहीं गिरे हैं। इसलिए बहुत ज्यादा नुकसान तो नहीं लेकिन जिन सरसों में फूल आ गए होंगे, उनके फूल गिरने का खतरा रहा होगा। इसके साथ ही मटर की फली के गलने का खतरा और उसके फूल गिरने की समस्या हो सकती है। बारिश से कोई नुकसान नहीं है। खेत गीले होने से मटर की फसल को कुछ नुकसान है।
अन्य चना, दाल, गेहूं के लिए बारिश व ओले से कोई असर नहीं पड़ा है। किसान घबराए नहीं, धूप निकलने पर स्थिति सामान्य भी हो सकती है। नहर विभाग के अधिशासी अभियंता धर्म घोष ने बताया कि औसतन एक घंटे तक रिमझिम बारिश हुई। शहर में दो और जिले में अनुमानित तीन एमएम बारिश का आकलन किया गया।

कदौरा/कोंच। कदौरा क्षेत्र के प्रभावित किसान नीरज कुमार, अखलेश सिंह, बृजेंद्र कुमार व हिमांशु सिंह ने बताया कि बारिश से मटर और सरसों समेत कुछ फसलों को नुकसान पहुंचा है। बेमौसम बारिश हुई है। कोंच के लौना गांव के किसान अरविंद कुशवाहा ने बताया कि हरी मटर की फसल में नुकसान होने की आशंका है। अधिकांश गांवों में हरी मटर की फलियां दाने से भर गईं हैं, जो ओलावृष्टि और बारिश से नुकसान में चली गईं।
कोंच। एसडीएम अतुल कुमार का कहना है कि लेखपालों से सर्वे कराया जा रहा है। जिन गांवों में ओले गिरे हैं, वहां के प्रभावित किसानों की सूची तैयार होगी। किसान अपनी फसल के नुकसान की शिकायत 72 घंटे के अंदर टोलफ्री नंबर 1800 200 7710 या फिर बीमा कंपनी, संबंधित बैंक, स्थानीय कृषि विभाग, प्रशासन व कृषि विभाग दर्ज करा सकते हैं।

मौसम विज्ञानी कुलदीप गुप्ता ने बताया कि मंगलवार को अधिकतम तापमान 16 और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहा है। अगले तीन दिन बारिश की आशंका कम लग रही है। धूप खिल सकती है। लेकिन रात का पारा यानी न्यूनतम तापमान करीब दो डिग्री सेल्सियस तक और लुढ़क सकता है।

कोंच/सरावन। बारिश से कोंच और सरावन क्षेत्र की एक बड़ी आबादी कई घंटे बिजली संकट से जूझी।
कोंच में बारिश से हुए फॉल्ट और ब्रेक डाउन के चलते करीब 50 हजार आबादी को 11 घंटे बिजली नहीं मिली। कोंच के 33/11 विद्युत सब स्टेशन से उस क्षेत्र की करीब आधी आबादी को बिजली आपूर्ति होती है। इसमें मोहल्ला जवाहर नगर, तिलक नगर, नया पटेल नगर, नया गांधी नगर, लाजपत नगर व पटेल नगर समेत करीब 10 मोहल्ले हैं। यहां करीब 10 हजार घरों के कनेक्शन हैं, जिसमें करीब 50 हजार की आबादी बिजली का उपभोग करती है। मंगलवार तड़के तीन बजे बिजली चली गई। उसके बाद दोपहर दो बजे सप्लाई चालू हुई। सबसे ज्यादा समस्या पानी को लेकर हुई।
एसडीओ अनुरुद्ध कुमार मौर्य ने बताया कि बारिश से लोकल फॉल्ट और ब्रेकडाउन होने से समस्या आई थी। अब आपूर्ति सामान्य है। वहीं, सरावन में भी तड़के तीन बजे बिजली चली गई। ग्रामीण राहुल सिंह, अरविंद सिंह व गजेंद्र सिंह ने बताया कि फॉल्ट होने से दिक्कत आई, लेकिन समय पर किसी ने भी सुधार कार्य नहीं किया। मंगलवार देर शाम तक बिजली संकट रहा।
उरई। मंगलवार को छह ट्रेनें निरस्त रहीं। कई ट्रेनों का रूट बदला रहा। इस वजह से भोपाल, नासिक व मुंबई की ओर जाने वाले यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ा।
ग्वालियर से बरौनी व बरौनी से ग्वालियर छपरा मेल, बरौनी से एर्नाकुलम राप्तीसागर एक्सप्रेस, गोरखपुर से मुंबई अंत्योदय एक्सप्रेस, कोच्चिवैली से गोरखपुर राप्तीसागर एक्सप्रेस व दरभंगा से अहमदाबाद साबरमती एक्सप्रेस निरस्त रहीं।
पनवेल से गोरखपुर पनवेल एक्सप्रेस नौ घंटा सात मिनट देरी से चल रही थी। मुंबई से सीतापुर एक्सप्रेस दो घंटा देरी से आई। गोरखपुर से पनवेल एक घंटा 40 मिनट, अहमदाबाद से बनारस साबरमती एक्सप्रेस एक घंटा 32 मिनट, मुंबई से गोरखपुर कुशीनगर एक्सप्रेस एक घंटा से अधिक देरी से आ रही है।
विज्ञापन

झांसी मंडल के पीआरओ मनोज कुमार सिंह ने बताया कि कई मंडलों में ट्रैक मरम्मत के चलते ट्रेनों का संचालन गड़बड़ाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें