फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: आशीष द्विवेदी बने विश्व हिंदू महासंघ के जिलाध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेश मंत्री राकेश पटैरिया ने आशीष द्विवेदी को महासंघ का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है। उन्होंने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष को मनोनयन पत्र सौंपा।
विज्ञापन

पटेलनगर स्थित कार्यालय में महासंघ के प्रदेश मंत्री ने कहा कि विश्व हिंदू महासंघ सूबे में हिंदुओं को एकजुट करने का काम कर रहा है। 16 जनवरी से महासंघ के बैनर तले राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर कार्यक्रम आयोजित हैं। इसमें रामनाम संकीर्तन, अंखड रामायण पाठ, सुंदरकांड पाठ होगा। 21 जनवरी को छोटी दीपावली मनाई जाएगी और 22 को रामप्रसादी बंटवाई जाएगी फिर दीपोत्सव मनाया जाएगा।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि वह सात दिवसीय कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पूरा प्रयास करेंगे। इसके बाद संगठन के विस्तार पर काम किया जाएगा। इस दौरान झांसी मंडल के प्रभारी वीरेंद्र सिंह ठाकुर, मनोज शर्मा, सुनील कुमार, रूपेंद्र तिवारी, सर्वेश तिवारी, अनुरुद्ध द्विवेदी, निखिल शर्मा, पंकज सोनी, पंकज सोनी, राजेश पांचाल व हर्षित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें