फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल से चुनाव में गड़बड़ी की तो खैर नहीं

Wed, 11 Jan 2017 10:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
विज्ञापन
निरीक्षण के बाद जेल से बाहर निकलतीं डीएम संदीप कौर, साथ में एसपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगामी विधानसभा चुनाव में जेल से कोई भी अपराधी चुनाव को प्रभावित न कर सके, इसके लिए बुधवार की शाम डीएम संदीप कौर, एसपी डा. राकेश कुमार सिंह ने प्रशासनिक अमले व सर्विलांस टीम के साथ जेल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान जेल में बंद अपराधियाें को हिदायत दी कि अगर उन्हाेंने चुनाव में जेल से कोई गड़बड़ी की तो उनके खिलाफ
विज्ञापन


कठोर कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान पुलिस ने बैरकाें की सघन तलाशी ली लेकिन कोई आपत्तिजनक सामान नहीं मिला। बुधवार शाम जिला प्रशासन ने जिला कारागार को औचक निरीक्षण किया। इस दौरान डीएम संदीप कौर व एसपी डा. राकेश सिंह व एएसपी सुभाषचंद्र शाक्य, सीओ अरुण कुमार सिंह कई थानों की पुलिस व सर्विलांस टीम के साथ जेल पहुंचे और

एक-एक बैरक की सघन तलाशी ली। मेस से लेकर वाशरूम को पुलिस ने खंगाला। इस दौरान आला अधिकारियों ने जेल में निरुद्ध शातिर अपराधियाें को हिदायत दी कि जेल में भी उनपर नजर रखी जा रही है। अगर चुनाव को प्रभावित करने का उन्होंने प्रयास किया तो पुलिस उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई करेगी। इस दौरान एसपी ने जेल के कर्मचारियाें को भी
विज्ञापन


हिदायत दी कि अगर कैदियाें से मिलीभगत कर उनको कोई भी सुविधा मुहैया कराई तो उनके  खिलाफ भी कठोर कार्रवाई की जाएगी। करीब दो घंटे तक चले सघन तलाशी के दौरान जेल में कोई भी आपत्तिजनक सामान नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें