फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अच्छा माल बेच साख बनाएं-संतलाल

Wed, 25 May 2016 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
विज्ञापन
शपथ लेते किराना व्यापारी वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
वरिष्ठ अधिवक्ता पूर्व बार संघ अध्यक्ष बाबू संतलाल अग्रवाल ने यहां कहा कि व्यापार ईमानदारी से चलाएं। कोंच के किराना व्यापारियों की सांगठनिक एकता की मिसाल तो कायम है लेकिन यह भी साख बनानी होगी कि उपभोक्ता को सही, अच्छा और बिना मिलावट का सामान मिले। वे बुधवार को यहां किराना व्यापारी वेलफेयर एसोसिएशन की नवीन कार्यकारिणी
विज्ञापन


के शपथ ग्रहण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। बल्दाऊ धर्मशाला में एसोसिएशन की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह हुआ। शंकरलाल अग्रवाल खिल्ली वाले की अध्यक्षता, पूर्व बारसंघ अध्यक्ष संतलाल अग्रवाल के मुख्य आतिथ्य एवं विनोद गुप्ता लाहई, प्रमोद कुमार शुक्ला, हरिकिसुन राठौर, प्रदीप मेडिकल, रवींद्र अग्रवाल, रज्जन

पंसारी, अशोक नगरिया के विशिष्ट आतिथ्य में निपटे समारोह के दौरान संतलाल अग्रवाल एवं विनोद गुप्ता ने दो चरणों में अध्यक्ष कमलेश गिरवासिया, उपाध्यक्ष श्यामविहारी तीते, कनिष्ठ उपाध्यक्ष अजय तोस्वामी, मंत्री कल्लू कनकने, कोषाध्यक्ष जगदीश खिल्लीबाले, ऑडीटर राममोहन राठौर, सहमंत्री संजय मित्तल, उपकोषाध्यक्ष विनोद चौधरी, प्रचार मंत्री
विज्ञापन


मोहन बिलैया, अनिल मोर, मनोज गुप्ता, मीडिया प्रभारी राहुल राठौर को पद एवं दायित्व की शपथ दिलाई। इस दौरान किराना व्यापार से जुड़े बुजुर्गों बुद्ध सिंह राठौर, बाबूलाल अग्रवाल,

शंकरलाल डेंगरे, लल्लूराम पंसारी, रामसेवक बादशाह, रघुवीर खिल्ली बाले, मुन्नी मिठया को शॉल एवं श्रीफल प्रदान कर सम्मानित किया गया। समारोह को प्रमोद शुक्ला, विनोद गुप्ता, बलराम डेंगरे, रमेश तिवारी, पुरुषोत्तमदास रिछारिया, डॉ. मृदुल दांतरे, रामशरण अग्रवाल, संदीप अग्रवाल आदि ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें