फोटो-19-दो दिवसीय उर्स में मौजूद लोग। संवाद
कोटरा। फैजाने मुहम्मदिया उर्स कमेटी की ओर से हजरत सैय्यद वली पनाह बेग बाबा की दरगाह पर दो दिवसीय कव्वाली का आयोजन किया गया। शरीफ परवाज कानपुर ने तिरंगे को झुकने न देंगे, कह गई है ये झांसी की रानी... कव्वाली सुनाकर वाहवाही लूटी।
कार्यक्रम का शुभारंभ समाजसेवी दीपक चतुर्वेदी ने फीता काटकर किया। नगर पंचायत अध्यक्ष सियाशरण व्यास ने कहा कि हजरत सैय्यद वली पनाह बेग की दरगाह पर यह आयोजन हिंदू-मुस्लिम एकता के रूप में मनाया जाता है। इस वर्ष यह 43 वां उर्स मनाया जा रहा है। इससे सभी समाज कि लोग शामिल होकर हिंदू-मुस्लिम की एकता को कायम रखते हैं।
थाना प्रभारी विमलेश कुमार ने कहा कि 11वीं सदी में सूफी-संतों ने हिंदू-मुस्लिम एकता को बनाए रखने के लिए तमाम प्रयास किए। उसी दौर से यह कव्वाली की परंपरा कायम है। इस दौरान पूर्व अध्यक्ष मूलचंद बुधौलिया, गोकुल, अन्नू सिंह गौर, वीरेंद्र चतुर्वेदी, उमाकांत पटेल, भूपेंद्र खेवरिया, दिलीप मिश्रा, संजय सोन आदि रहे। संचालन हसीन सिद्दीकी व याफरुन खान ने किया। संजय स्वर्णकार ने आभार व्यक्त किया।