फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब बूथ जीतेंगे तभी जीत पाएंगे विधानसभा व लोकसभा चुनाव : जमुनादास

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। जब बूथ मजबूत होगा तभी हम विधानसभा व लोकसभा चुनाव जीत पाएंगे।
विज्ञापन

यह बात वोटर चेतना महा अभियान के द्वितीय चरण की बैठक में पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि झांसी के पूर्व जिलाध्यक्ष ग्रामीण जमुनादास ने कही। उन्होंने कहा कि पदाधिकारी घर-घर जाकर संपर्क करें और वोट बनवाएं।
जिला पंचायत सभागार में रविवार को मुख्य अतिथि पूर्व जिलाध्यक्ष झांसी ग्रामीण जमुना दास कुशवाहा ने वोटर चेतना अभियान के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि जब हम बूथ जीतेंगे तभी मंडल जीत पाएंगे, जब मंडल जीतेंगे तभी विधानसभा और लोकसभा जीत पाएंगे, इसलिए पदाधिकारी सबसे पहले बूथों को मजबूत करें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इसके लिए अभियान 25 नवंबर से 30 दिसंबर तक चलाया जाएगा। पदाधिकारी प्रत्येक बूथ पर फॉर्म भरवाने का कार्य करें। इसके साथ ही पार्टी का बैनर लगाकर घर-घर लोगों को पार्टियों की नीतियों के बारे में बताएं। बैठक की अध्यक्षता कर रहीं जिलाध्यक्ष उर्विजा दीक्षित ने कहा कि सभी पदाधिकारी अभियान को सफल बनाने के लिए अभी से लग जाएं।
विज्ञापन

जिससे ज्यादा से ज्यादा वोट बनाएं जा सकें। इस दौरान पूर्व विधायक संतराम सेंगर, पूर्व जिलाध्यक्ष नागेंद्र गुप्ता, भगवती शरण शुक्ला, रविंद्र प्रताप सिंह, विवेक कुशवाहा, रामजी राजावत, मनोज पालीवाल, वीरेंद्र निरंजन, प्रशांत दुवेदी, शक्ति गहोई व मनोज यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें