कदौरा। ब्लाक परिसर कार्यालय में बीडीओ अतिरंजन सिंह की अध्यक्षता में प्रधान सचिव रोजगार सेवकों एवं तकनीकी सहायकों की बैठक हुई। बैठक में बीडीओ अतिरंजन सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री की मंशा है, कि ग्रामीण स्तर तक लोगों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो, इसके लिए 71 ग्राम पंचायतों में पानी की टंकियां बनेंगी।
उन्होंने बताया कि ब्लाक क्षेत्र के 71 ग्राम पंचायतों के मजरों सहित 95 स्थानों को चिह्नित किया गया है जिसमें 16 राजस्व गांव के 20 मजरे भी शामिल हैं। बीडीओ ने बताया कि ब्लाक क्षेत्र के रायड़ दिवारा, बड़ागांव, भेड़ी खुर्द, चंदरसी, इकौना, जकसिया, हांसा, पाली, नाका, मरगांया, परासन सहित अन्य गांवों में पानी की टंकी का निर्माण व पाइप लाइन बिछाई जाना है, उसके लिए ग्राम पंचायत की भूमि प्रबंधन समिति द्वारा जगहों को चिह्नित कर अपने प्रस्ताव दिए है।
जिनको शासन को भेजा जा रहा है, ताकि आने वाले समय में पानी की किल्लत न हो और ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल मिले, उन्होंने कहा की जिन गांवों के अभी तक कुछ गांव के प्रस्ताव नही मिले है वह दो दिन के अंदर कार्यालय में जमा करा दें, साथ ही जगह को चिह्नित करने से पूर्व लेखपाल की संस्तुति भी करे। प्रस्ताव में देरी होने पर कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर असित रंजन, जगत नारायण, धीरेन्द्र यादव, जेई अरविंद पाल, प्रभात कुमार, नवीन सिंह, वंदना सिंह, अर्चना देवी, आदित्य द्विवेदी रामजी सिंह सहित प्रधान व रोजगार सेवक मौजूद रहे।