फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली पानी की समस्या को लेकर महिलाओं ने दिया ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
कालपी। बिजली और पानी की समस्या को लेकर कांशीराम कालोनी की महिलाएं एसडीएम कार्यालय पहुंची। उन्होंने एसडीएम को ज्ञापन देकर जल्द से जल्द समस्या का समाधान कराने की मांग की।
विज्ञापन

बताते चलें कि नगर के आलमपुर मोहल्ले में स्थित कांशीराम कालोनी में बीते चार दिन से बिजली आपूर्ति बाधित है। इस कारण वहां के लोगों को काफी परेशानी हो रही हैं। लोगों ने बिजली विभाग के अधिकारियों से समस्या का समाधान कराने के लिए मुलाकात की थी पर कोई सुनवाई नहीं हुई। इसी क्रम में कालोनी महिलाएं बुधवार को एसडीएम कार्यालय पहुंची। एसडीएम को बताया कि बीते चार दिनों से आपूर्ति बाधित है। इस भीषण गर्मी में बिजली ने आने से बच्चें बुजुर्ग सभी परेशान है। उधर, विद्युत आपूर्ति बाधित होने से पेयजल की व्यवस्था भी ठप हो गई है जिसके कारण कालोनी के लोग पीने के पानी को लेकर परेशान है। महिलाओं ने मांग कि है, कि उनके बिजली कनेक्शन करवाए जाए और जल्द से जल्द समस्या का समाधान कराया जाए। एसडीएम ने विद्युत विभाग के अफसरों को जल्द से जल्द समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए। इस मौके पर अमीर खां, राजाबाई, अजीज, कल्लू, राजकरन, सईदा आदि मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें