फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट नगर पंचायत में चला कब्जामुक्त अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
एट। कस्बे में तालाबों की जमीन पर कब्जा करके खेती करने वालों को तहसीलदार, नगर पंचायत के अधिकारियों और पुलिस ने बुलडोजर की मदद से जमीन को कब्जा मुक्त कराकर जमीन नगर पंचायत को सौंप दी। अधिकारियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जमीन पर दोबारा कब्जा मिला तो उसके खिलाफ मामला दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

बता दें कि एट नगर पंचायत में जिला प्रशासन द्वारा पूर्व घोषित अतिक्रमण अभियान के तहत गढी पर चल रहे अमृतसर सरोवर तालाब पर दबंगों द्वारा कब्जा करके उसमें खेती कर रहे थे। नायब तहसीलदार गौरव कुमार, नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी प्रदुम्न कुमार, दरोगा राजेश सिंह यादव, लेखपाल देवेंद्र परिहार ने मौके पर पहुंचकर बुलडोजर की मदद से कब्जे को मुक्त कराकर नगर पंचायत को सौंपी। ईओ ने बताया कि जो लोग अतिक्रमण कर रहे हैं उन्हें पहले ही चिह्नित करके चेतावनी दे दी है। वह जल्द ही अतिक्रमण हटा ले नहीं अन्यथा नगर पंचायत सख्ती के साथ बुलडोजर की मदद से अतिक्रमण हटा देगा।
विज्ञापन

--------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें