फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोशालाओं में जलभराव ः दिन में बाहर, रात में गोशाला में रहेंगे मवेशी

विज्ञापन
ग्रामीणों को समझातीं बीडीओ महिमा विद्यार्थी - फोटो : ORAI
विज्ञापन
जालौन। गोशालाओं के संचालन में गांव के सभी लोग सहयोग करें। बारिश के चलते गोशालाओं में पानी भर गया है। ऐसी स्थिति में पशुओं को बीमारी से बचाने के लिए उन्हें बाहर छोड़ना भी जरूरी है। दिन के समय पशुओं को बाहर निकाल दिया जाए और रात के समय पशुओं को गोशाला में बंद कर दिया जाए। यह बात एसडीएम व बीडीओ ने ग्राम धनौरा व सिकरीराजा में गोशाला के निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों को समझाते हुए कही।
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र के ग्राम सिकरीराजा व धनौरा के ग्रामीणों ने एसडीएम व बीडीओ से शिकायत की थी कि गांव में स्थित अस्थायी गोशालाओं में पशुओं को बाहर खुला छोड़ दिया गया है। जिससे पशु खेतों में घुसकर फसल को बर्बाद कर रहे हैं। ग्रामीणों की शिकायत पर एसडीएम सुनील कुमार शुक्ला ने सिकरी राजा व बीडीओ महिमा विद्यार्थी ने धनौरा स्थित अस्थायी गोशाला का निरीक्षण किया। जिसमें पता चला कि दो दिन की बारिश में गांव में स्थित गोशालाओं में पानी भर गया है। पानी में रहने पर पशुओं के बीमार होने का डर सता रहा है। एसडीएम व बीडीओ ने ग्रामीणों को समझाते हुए कहा कि गोशाला में पानी सूखने तक पशुओं को दिन में बाहर कर दिया जाए। ताकि वह चल फिर सकें और उन्हें चारा पानी मिल सके। गोशाला में बराबर पानी के अंदर रहने से पशु बीमार भी हो सकते हैं। हां रात के समय पशुओं को गोशाला में बंद कर दिया जाए। ताकि वह खेतों में घुसकर फसल को बर्बाद न कर सकें। एसडीएम व बीडीओ के समझाने पर ग्रामीण मान गए और गोशाला के संचालन में सहयोग की बात कही।
सचिव के खिलाफ कार्रवाई को लिखा
जालौन। ग्राम सहाव स्थित गोशाला में मृत तीन बछड़ों की मौत के बाद उन्हें घसीटकर ठिलिया में लादकर ले जाने के मामले में बीडीओ महिमा विद्यार्थी ने मामले में संवेदनहीनता दिखाने पर सचिव जितेंद्र पटेल के खिलाफ कार्रवाई किए जाने के लिए डीपीआरओ को पत्र लिखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें