फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘जल हमारे जीवन का आधार’

Tue, 02 Feb 2016 11:44 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, उरई
विज्ञापन
विज्ञापन
सेठ बद्रीप्रसाद स्मृति महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवकों ने ग्राम कुदरा जाकर ग्रामीणों को स्वच्छ भारत मिशन के अलावा जल संरक्षण के बाबत जागरूक किया। इस दौरान उन्होंने गांव में एक रैली भी निकाली और चौपाल लगाकर पानी के महत्व के बारे में बताया।
विज्ञापन


शिविर के छठे दिन सेठ बद्रीप्रसाद स्मृति महाविद्यालय के छात्र छात्राओं का काफिला ग्राम कुदरा बुजुर्ग व कुदरा खुर्द पहुंचा। इन गांवों की गलियों में स्वयंसेवकों ने रैली निकाली जिसमें जल संरक्षण और स्वच्छता पर ध्यान देने का संदेश निहित था। प्रधानाध्यापक जितेन्द्र सिंह पटेल व ग्रामीणों नारायणसिंह गुर्जर, ग्राम प्रधान किंग साहब गुर्जर, रामकिंकर, बुद्धसिंह निरंजन,

रमेशचंद्र राठौर, शिवपालसिंह गुर्जर, रामकिशोर गुर्जर ने स्वयंसेवकों का उत्साह बढ़ाया। इसके बाद ग्राम कुदरा बुजुर्ग पहुंचे स्वयंसेवकों ने गांव के सम्मानित लोगों को पठान बाबा के स्थान पर एकत्रित कर जल संरक्षण गोष्ठी का आयोजन किया। छात्रा वंदना पाल ने कहा कि जल बचाना हर व्यक्ति का नैतिक दायित्व है क्योंकि यह हमारे जीवन का आधार है। शिवानी वाजपेयी,
विज्ञापन


नेहा राठौर, ज्योति कुशवाहा, नंदिनी पटेल, ऋतु मिश्रा, हिना राईन, रामलला, सत्यवीर, रामकिंकर, रामसिंदूर, सुनीलकुमार, कपिलदेव, विकास शिवहरे, शिवम कुशवाहा आदि ने भी विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अखिलेश प्रताप सिंह, गोविंदसिंह गुर्जर, सुरेन्द्रपाल सिंह, कृष्णपाल सिंह, दशरथ सिंह, गंधर्वसिंह परिहार, लक्ष्मण राठौर, जगदीश प्रजापति आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें