शिक्षक पात्रता परीक्षा मंगलवार को कुछ अव्यवस्थाओं के बीच हुई। इसमें
जूनियर स्तर की टीईटी मेें 741 व प्राथमिक स्तर में 341 ने परीक्षा छोड़
दी। वहीं, जूनियर स्तर की परीक्षा में रामश्री पब्लिक स्कूल में गलत तरीके
से उत्तर पुस्तिका बांटने पर परीक्षा देर से शुरू हो सकी।
गौरतलब हो कि
मंगलवार को आयोजित टीईटी में जूनियर स्तर केे लिए 16 केंद्र बनाए गए थे
जिसमें 9923 परीक्षार्थियों के बैठने की व्यवस्था थी। इसमें 9182
परीक्षार्थी ही शामिल हो सके। वहीं, प्राथमिक स्तर की टीईटी पांच केद्रों
पर दूसरी पाली में कराई गई। इसमें 2600 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी।
जूनियर स्तर के परीक्षा केंद्र रामश्री पब्लिक स्कूल में अव्यवस्था रही।
रामश्री
पब्लिक स्कूल में एक परीक्षार्थी को दो कापी मिल जाने से एक कमरे
में एक उत्तर पुस्तिका कम पड़ गई। सूचना मिलने पर आलाधिकारी पहुंच गए और
परीक्षार्थियों से उत्तर पुस्तिकाएं वापस लेकर दोबारा बांटी गई, जिससे
परीक्षा 15 मिनट देरी से शुरू हो सकी। इसको लेकर कुछ देर हंगामे की स्थिति
रही।