फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नलकूप खराब होने से गहराया पानी का संकट, ग्रामीण परेशान

विज्ञापन
आटा में पानी भरने जाते बच्चे - फोटो : ORAI
विज्ञापन
आटा। कस्बा में स्थित मुख्य नलकूप खराब होने से दीपावली के पर्व पर ग्रामीणों को पेयजल संकट से जूझना पड़ रहा है। स्थिति यह है कि पीने के पानी के लिए ग्रामीण व बच्चों को काफी दूर तक जाना पड़ रहा है। इससे उन्हें पानी संकट से जूझना पड़ रहा है।
विज्ञापन

कस्बा आटा के ग्रामीणों की प्यास बुझाने के लिए गांव में दो बड़े नलकूप लगे है। जिसमें से दो दिन पहले मुख्य नलकूप में लगी मोटर खराब हो गई। मोटर खराब होते ही गांव में पेयजल का संकट गहराने लगा। जिससे त्योहार के मौके पर ग्रामीणों को पीने के पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि नलकूप की मोटर खराब होते ही जल संस्थान के अधिकारियों को सूचना दे दी गई थी, लेकिन दो दिन बीतने के बाद भी उन्होंने नलकूप की मोटर को नहीं बदला।
जिससे उन्हें दीपावली के पर्व पर भी पीनी संकट से जूझना पड़ रहा है। आटा निवासी विमलेश तिवारी, धीरज तिवारी, विकास, शिवकुमार, कृपाल, कल्लू सेठ, अतुल सविता, अंजनी, लाली, सफ ीक, राजू पाल आदि का कहना है कि दीपावली के अवसर पर नलकूप की मोटर खराब हो जाने से कस्बे में पीने के पानी के लिए लोगों को काफी परेशान होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

कई बार जल संस्थान के कर्मचारियों को फोन पर सूचना दी गई, लेकिन अब तक नलकूप को ठीक नहीं कराया गया। वहीं पर जलसंस्थान के जेई सभापति यादव ने बताया कि नलकूप खराब होने की जानकारी मिली है, लेवर न मिलने से थोड़ा समय लगेगा। वहीं पर आटा ग्राम प्रधान सत्यनारायण वर्मा ने बताया कि जैसे ही लेबर मिल जाती है, तत्काल नलकूप को ठीक कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें