फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: गर्मी में फिर गहराया पानी संकट, इटौरा गुरु में ग्रामीणों का प्रदर्शन

विज्ञापन
फोटो - 16 खाली बर्तनों के साथ नारेबाजी करतीं महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
आटा। भीषण गर्मी के बीच कदौरा ब्लॉक के इटौरा गुरु गांव में पेयजल संकट ने फिर से गंभीर रूप ले लिया है। नियमित पानी की सप्लाई न आने से गुस्साए ग्रामीणों ने महिलाओं के साथ खाली बर्तन लेकर नारेबाजी कर समस्या के समाधान की मांग की है।
विज्ञापन




इटौरा गुरु गांव के ऊंचाई वाले मोहल्लों में पानी की सप्लाई पूरी तरह ठप हो गई है। इससे 40 के करीब घरों में पानी न पहुंचने से लोगों को पीने के पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। ग्रामीणों के अनुसार यह समस्या लगातार बनी हुई है। कुछ दिन पहले भी जल संकट उत्पन्न हुआ था। शिकायत के बाद अधिकारियों ने अस्थायी रूप से सप्लाई बहाल कराई थी, लेकिन महज एक सप्ताह बाद ही फिर पानी आना बंद हो गया और तब से स्थिति जस की तस बनी हुई है।
लोगों में प्रशासन के प्रति आक्रोश बढ़ता जा रहा है और ग्रामीणों का आरोप है कि स्थायी समाधान नहीं किया जा रहा है। भीषण गर्मी में पानी की किल्लत से हालात और बिगड़ रहे हैं। परेशान ग्रामीणों ने एकजुट होकर प्रदर्शन किया और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। ग्रामीणों ने जल्द नियमित जलापूर्ति बहाल करने की मांग की, साथ ही चेतावनी दी कि समाधान न होने पर आंदोलन तेज किया जाएगा। प्रदर्शन में भोला प्रजापति, सरजू साहू समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




वर्जन

ट्यूबवेल में समस्या आ गई थी। ठीक कराकर सप्लाई बहाल की गई तो एक जगह पाइप लाइन लीकेज हो रही है। कर्मचारियों को भेजकर जल्द ही समस्या को दूर किया जाएगा।

अजय कुमार, जेई जल निगम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें