फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऋतुराज वारियर्स टीम बनी विजेता

Wed, 23 Dec 2015 11:10 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, उरई
विज्ञापन
विज्ञापन
बीकेडी एल्ड्रिच पब्लिक स्कूल के मैदान में बुधवार को एल्ड्रिच प्रीमियम लीग मैच शुरू हुआ। उद्घाटन क्रिकेट मैच मनमोहन बिलास्टर व ऋतुराज  वारियर्स के बीच खेला गया। प्रद्युम्न के नाबाद 151 रन व दो विकेट के दम पर ऋतुराज वारियर्स ने जीत दर्ज की। मैन आफ द मैच प्रद्युम्न रहे। इस दौरान स्कूल के प्रबंधक अजय इटौरिया ने खिलाड़ियों से कहा कि खेल कोई भी
विज्ञापन


हो उसे खेल भावना से खेलना चाहिए। जीत से जहां आगे बढ़ने का रास्ता मिलता है। वहीं हर हाल में परिश्रम करने का संकेत देता है। एल्ड्रिच प्रीमियम लीग में पहला मैच मनमोहन ब्लास्टर व ऋतुराज वारियर्स के बीच खेला गया। इसमें मनमोहन टीम के कप्तान ने टास जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए ऋतुराज वारियर्स ने प्रद्युम्न के नाबाद

151 रन की बदौलत तीन विकेट खोकर 225 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मनमोहन बिलास्टर ने निर्धारित 10 ओवर में पांच विकेट खोकर 205 रन बनाए। लीग के उद्घाटन मैच का शुभारंभ फीताकाट कर किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि खेल से शरीर तो स्वस्थ रहता ही है आपसी सद्भावना भी बढ़ती है। खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए। इस दौरान सुविधा इटौदिया ने कहा कि संस्था में ऐसे भी प्रतिभावान खिलाड़ी है जो आगे चलकर नाम रोशन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें