पं. रामस्वरूप रावत मेमोरियल इंटर कॉलेज में तीन दिवसीय खेलकूद
प्रतियोगिताओं का शुभारंभ किया गया। उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि ग्राम
प्रधान अंडा मनोज पिपरैया ने खेलों की उद्घाटन करते हुए कहा ‘पढ़ोगे लिखोगे
बनोगे नवाब, खेलोगे कूदोगे तो होगे खराब’ की अवधारणा बदलती जा रही है।
खेलों में भी बच्चों का भविष्य उज्ज्वल है।
भाविप के अध्यक्ष राजेंद्र
निगम, लल्लूराम मिश्रा, विजय रावत, अमरेन्द्र दुवे, कौशल चतुर्वेदी तथा
भगवानदास विश्वकर्मा के विशिष्ट आतिथ्य में आयोजित उद्घाटन सत्र में कीर्ति
गौतम, शालिनी तिवारी, सौरभी पटेल ने सरस्वती वंदना की। इसके बाद शुरू हुई
प्रतियोगिताओं में सीनियर ग्रुप कैरम में तौहीद अहमद, शतरंज में हर्षा
पटेल, उपविजेता विक्रांत पटेल, जूनियर ग्रुप में
सिद्धांत पटेल, देव कौशिक
अव्वल रहे। दौड़ में 60 मीटर में प्रिंस टीहर, रूद्रांश निरंजन, 30 मीटर
में अनुराग परिहार आदि अव्वल रहे। इस दौरान राममोहन तिवारी, पुनीत निरंजन,
विनीत मिश्रा, सचिन झा, ब्रजेंद्र झा, आशीष मिश्रा, अमित तिवारी,
अमित
निरंजन, शिवम पटेल, सर्वेश कुशवाहा, साहबसिंह, अजित खरे, जगदीश कुशवाहा,
पुष्पेन्द्र विश्वकर्मा, ओमप्रकाश उदैनिया, प्रीतिसिंह, पूजा नामदेव, सीमा
खरे, मोहिनी पटेल, ऋचा पटेल, अंकिता जैन, मोहिनी पटेल, छाया झा आदि मौजूद
रहे।