फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली संकट पर कमिश्नर ने एक्सईएन को फटकारा, चेतावनी

Wed, 03 May 2017 12:33 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला जालौन
विज्ञापन
उरई तहसील दिवस में शिकायतें सुनते कमिश्नर अमित गुप्ता। - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन
मंगलवार को तहसील दिवस पर उरई में 198, जालौन में 72  और कोेंच में 52 शिकायतें दर्ज की गईं। इनमें तीनों जगहों पर केवल 13 शिकायतों का समाधान हो सका। उरई तहसील मेें कमिश्नर अमित गुप्ता ने शिकायतें सुनीं। बिजली समस्या से जुड़ी शिकायतों पर भरमार देख उन्होंने लापरवाही पर विद्युत विभाग के एक्सईन को जमकर हड़काया और कहा कि समय पर जिले में बिजली आपूर्ति होनी चाहिए, वर्ना खैर नहीं होगी।
विज्ञापन


उरई में मंडलायुक्त अमित गुप्ता की मौजूदगी में तहसील दिवस का आयोजन किया गया। इसमें केवल दो शिकायतों का मौके पर निस्तारण हो सका। तहसील दिवस में कमिश्नर होने की वजह से फरियादियों की भीड़ रही। लोगों ने बिजली, पानी व सड़क समस्या को लेकर प्रार्थना पत्र दिए। कमिश्नर के सामने बिजली संबंधी सर्वाधित शिकायतें आईं। इस पर उन्होंने मौजूद विद्युत विभाग के एक्सईन रमेश चंद्र व तरनवीर को जमकर फटकार लगाई।

कमिश्नर ने अधिकारियों को अल्टीमेटम दिया हैं कि आज जो शिकायतें आईं हैं, उनका निस्तारण एक सप्ताह के भीतर हर हाल में हो जाना चाहिए, वर्ना ठीक नहीं होगा। इसके अलावा जलनिगम, डूडा, समाज कल्याण के अधिकारियों को भी डांट लगाई। पुलिस अधिकारियों को भी कानून व्यवस्था दुरुस्त बनाए रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


जालौन संवाददाता के अनुसार, तहसील सभागार में एसडीएम सौजन्य कुमार व सीओ संजय कुमार शर्मा की मौजूदगी में तहसील दिवस का आयोजन हुआ। इसमें 72 में सिर्फ 3 निस्तारित हुईं। शिकायतों के निस्तारण पर अधिकारियों को भी फटकारा। इस मौके पर कोतवाली प्रभारी महाराज सिंह तोमर, खंड शिक्षा अधिकार विनोद गौतम आदि मौजूद रहे।

कोंच संवाददाता के अनुसार, कोंच तहसील सभागार में आयोजित तहसील दिवस में 52 शिकायतें पंजीकृत की र्गइं। इनमें आठ का निस्तारण किया गया। इस मौके पर एडीएम आरके सिंह व एएसपी सुभाष शाक्य ने अफसरों को चेताया कि तहसील दिवस में आने वाली शिकायतें गंभीरता से लें और मौके पर जाकर निस्तारित करें। सौजना थुरट के ग्रामीणों ने बिजली आपूर्ति ठप्प होने की शिकायत कीं। एसडीएम मोईन उल इस्लाम, सीओ नवीन कुमार नायक, तहसीलदार भूपाल सिंह मौजूद रहे।

संविदा कर्मियों ने दिया शिकायती पत्र
संविदा कर्मी ने तहसील दिवस में डीएम को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि वह बिजली विभाग में 10-15 साल से संविदा में लाइनमैन पद पर कार्यरत हैं, लेकिन जब से विभाग में ठेका संविदा व्यवस्था शुरू हुई है, उनका उत्पीड़न किया जा रहा है। पिछले चार सालों से उन्हें न तो ईपीएफ का पैसा दिया गया और न ही उन्हें अन्य सुविधाएं मिलीं। जिनकी मांग को लेकर उन्होंने कार्य बहिष्कार कर आंदोलन तक किया। इस बीच अधिकारी व ठेकेदार ने सांठगांठ कर 23 संविदा कर्मचारियों का नाम लिस्ट से काट दिया। इससे कर्मचारियों का वेतन रुका हुआ है। इस दौरान राजेश कुमार, जगमोहन याज्ञिक आदि कर्मचारी उपस्थित रहे। वहीं, छात्रवृत्ति की मांग को लेकर छात्रों ने जिलाधिकारी से शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें