फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुटखा व पॉलीथिन मिलने पर गोदाम सीज

विज्ञापन
कालपी में छापेमारी करती टीम। - फोटो : ORAI
विज्ञापन
कालपी। एसडीएम कौशल कुमार व सीओ राहुल पांडे के नेतृत्व में टीम ने बाजार का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान पान मसाला और धूम्रपान सामग्री बरामद होने पर एक गोदाम को सील कर प्रतिबंधित पॉलिथीन एवं थर्माकोल की बरामदगी पर 25 हजार रुपये का शमन शुल्क वसूल किया।
विज्ञापन

एसडीएम, सीओ, कोतवाल मानिकचंद्र पटेल, टरननगंज चौकी इंचार्ज कमल प्रताप सिंह, खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिनेश कुमार, राजस्व निरीक्षक त्रिभुवन सिंह की टीम ने टरननगंज बाजार में कदौरा फाटक स्थित एक प्रतिष्ठान में छापा मारा। यहां से प्रतिबंधित गुटका, बीड़ी, सिगरेट, थर्माकोल आदि बरामद किया गया। पास ही गोदाम से भी बड़ी मात्रा में गुटका, तंबाकू, बीड़ी आदि बरामद किया गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने गोदाम सील कर दिया गया। पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में ले लिया है। एसडीएम ने बताया कि प्रतिबंधित गुटका की बिक्री नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें