फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार सौ किमी का सफर तय करने को निकले पैदल

विज्ञापन
जालौन : रायबरेली निवासी सागर, सुनील, रंजीत, सुरेंद्र आदि परिवार का पेट पालने के लिए झांसी में रहकर ? - फोटो : ORAI
विज्ञापन
आटा। लॉकडाउन में लोगों की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। खासतौर पर ऐसे लोग जो रोजगार के लिए दूसरे शहरों में काम कर रहे थे, अब अपने घरों को पहुंचने के लिए समूह में पैदल ही हाईवे पर चल दिए हैं।
विज्ञापन

आटा हाईवे पर पैदल जा रहे बारह लोगों ने बताया कि हम सभी रायबरेली के रहने वाले है और झांसी में मजदूरी कर परिवार का पेट पालते हैं। लॉकडाउन होने से 25 मार्च से वह सभी झांसी में ही फंसे थे, जिससे काफी दिक्कतें आ रहीं थी। लॉकडाउन अभी 15 अप्रैल तक है, इसलिए इतने दिन बिना कामकाज के झांसी में रहना मुश्किल था और ट्रेन और बस न चलने से सभी ने पैदल ही चलकर करीब 400 किलोमीटर की दूरी तय करने का फैसला किया है। समूह में शामिल सागर, सुनील, रंजीत, सुरेंद्र आदि ने बताया कि वे लोग शुक्रवार की सुबह निकले थे और 24 घंटे में लगभग 120 किमी की दूरी तय कर पाए हैं। अभी तक साथ में खाने पीने का जो सामान था, उसी से काम चलाया। रास्ते में कही कुछ भी नही मिला। कब और कैसे घरों तक पहुंचेंगे, भगवान ही जाने।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें