जालौन ः कदौरा गांव के बाहर लगे बैनर में लिखा है कि ग्राम पंचायत कठपुरवा की समस्त जनता को सूचित किय?
- फोटो : ORAI
कदौरा (जालौन)। लॉकडाउन चालू होने के बाद से ही गैर राज्यों व जनपदों से बड़ी संख्या में लोग ट्रक, ट्राला और पैदल चलकर अपने-अपने गांवों तक पहुंच रहे हैं। जिससे बीमारी को बढ़ावा मिलने की आशंका है।
बीडीओ अतिरंजन सिंह ने बताया कि सभी ग्राम पंचायतों के सचिवों को निर्देश दिए है कि मुख्यालय न छोड़ें। इसके अलावा गांवों में बीमारी से जागरुकता के बैनर टांगे जा रहे हैं और मुनादी कराई जा रही है कि कोई भी बाहरी व्यक्ति बिना स्वास्थ्य परीक्षण कराए गांवों में प्रवेश न करे। वहीं प्रधानों को लगातार नजर रखने एवं सूची बनाने को कहा गया है। दिहाड़ी व गरीब परिवारों की मदद के लिए भी टीम गठित की है जो लगातार मदद कर रही है। स्वास्थ्य टीम को भी भ्रमण करने के निर्देश दिए गए हैं। शनिवार को सचिव वंदना सिंह, जगत नारायण, विजया, अर्चना देवी, प्रभात कुमार ने अपने-अपने ग्रामों में पहुंच कर प्रधानों से अपने घर में भोजन बनवा कर वितरित कराया।