फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदान आज, पोलिंग पार्टियां बूथों पर तैनात

Mon, 12 Oct 2015 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो उरई।
विज्ञापन
विज्ञापन
जालौन। ब्लॉक क्षेत्र के अंतर्गत 63 क्षेत्र पंचायत सदस्यों एवं तीन जिला पंचायत सदस्यों के मतदान कराने के लिए 170 पोलिंग बूथों को बनाया गया है। इनके लिए सोमवार को पोलिंग पार्टियों को रवाना किया गया। इन बूथों पर 22 सेक्टर मजिस्ट्रेट व 3 जोनल मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। उक्त जानकारी निर्वाचन अधिकारी वीरेंद्र सिंह व एडीओ पंचायत अंगद सिंह ने संयुक्त रूप से दी।
विज्ञापन


    जिला पंचायत तथा क्षेत्र पंचायत सदस्यों के पद पर मतदान के लिए छत्रसाल इंटर कॉलेज से सोमवार प्रात: से ब्लॉक क्षेत्र में बनाए गए सभी 170 पोलिंग बूथों पर पोलिंग पार्टियों को रवाना किया गया। उपजिलाधिकारी प्रेमचंद्र यादव, निर्वाचन अधिकारी वीरेंद्र सिंह व एडीओ पंचायत अंगद सिंह ने बताया कि ब्लॉक क्षेत्र के अंतर्गत 170 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। जिन पर तैनाती के लिए 170 पोलिंग पार्टियों रवाना की जा चुकी हैं। इतना ही नहीं इन पोलिंग पार्टियों की निगरानी तथा कोई भी समस्या के समाधान के लिए 22 सेक्टर मजिस्ट्रेट तथा 3 जोनल मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है।

 छत्रसाल इंटर कॉलेज में सुबह से ही चुनाव में ड्यूटी में लगाए गए कर्मचारी की भीड़भाड़ से भरा रहा। तो वहीं छत्रसाल मैदान में भी काफी बसों का जमावड़ा बना रहा। जो दोपहर तक बना रहा। जिला पंचायत तथा क्षेत्र पंचायत का चुनाव संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह से चुस्त-दुरुस्त देखा गया। किसी भी तरह की कोई अशांति न हो इसके लिए पर्याप्त पुलिस बल भी मौजूद रहा। इस अवसर पर वीडीओ पीसी चंद्रौल, पुलिस क्षेत्राधिकारी कुलदीप सिंह, कोतवाली प्रभारी सत्यदेव सिंह, चौकी प्रभारी विक्रम सिंह आदि सहित सभी प्रमुख अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें