फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदान को पोलिंग पार्टियां रवाना

Fri, 04 Dec 2015 11:13 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, उरई
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत चुनाव के तीसरे चरण का मतदान 5 दिसंबर को होगा। कोंच ब्लाक के लिए एसआरपी इंटर कॉलेज और नदीगांव ब्लॉक के लिये जिला परिषद इंटर कॉलेज नदीगांव से पोलिंग पार्टियों को रवाना किया गया है। इस दौरान गहमागहमी रही। कोई कर्मी अपनी ड्यूटी कटवाने के लिए अधिकारियों के चक्कर लगा रहा था तो कोई अपनी पार्टी के नंबर का इंतजार कर रहा था।
विज्ञापन


तीसरे चरण में ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्यों के लिए होने बाले मतदान के लिये 407 पोलिंग पार्टियों की रवानगी की गई है जबकि 41 रिजर्व में रखी गईं हैं। विकास खंड कोंच के लिए 171 पोलिंग पार्टियां एसआरपी इंटर कॉलेज से रवाना हुईं, जबकि 17 पार्टियां रिजर्व में रखी गई हैं। ब्लॉक नदीगांव जिला परिषद इंटर कॉलेज नदीगांव से 236 पार्टियों को रवाना किया

गया है। यहां 24 पार्टियां रिजर्व में रखी गई हैं। पोलिंग पार्टियों की रवानगी के वक्त चुनाव प्रेक्षक चंद्रप्रकाश त्रिपाठी ने भी दोनों जगह जाकर जायजा लिया और जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेटों के साथ बैठक कर उन्हें निर्देश दिए। इस दौरान ग्राम लौना के
विज्ञापन


सुधीर कुमार गोस्वामी ने एसडीएम को शिकायती प्रार्थना पत्र दिया कि मीनादेवी की लौना में बतौर मतदान कर्मी ड्यूटी लगाई गई है। वहां इनका भतीजा प्रत्याशी है। इस पर मीना की ड्यूटी वहां से काट दी गई। सीडीओ एसपी सिंह, अपर जिलाधिकारी आनंदकुमार, एएसपी शकील अहमद, एसडीएम कोंच संजयकुमार सिंह, एसडीएम माधौगढ़ एसपी अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

ड्यूटी कटवाने पर मारामारी
पंचायत चुनाव में बुजुर्गों और नवजात शिशुओं की माताओं की भी ड्यूटी लगाई गई है। एसआरपी इंटर कॉलेज जहां से पोलिंग पार्टियों की रवानगी हो रही थी, वहां तमाम महिलाएं अधिकारी को व्यथा बताकर ड्यूटी काटने की गुहार लगा रही थीं। एक गर्भवती महिला जिसे आज कल में ही डिलीवरी होनी थी, ने अपनी व्यथा बताई और अधिकारियों ने उसकी समस्या को समझते हुये उसकी ड्यूटी तत्काल काटी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें