फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदाता सूची में गलत फीडिंग बर्दाश्त नहीं

Mon, 09 Nov 2015 11:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
जो सही वोटर हैं सिर्फ उन्हीं की फीडिंग की जाए, गलत फीडिंग कतई न करें। सोमवार को तहसील सभाकक्ष में एसडीएम संजयकुमार सिंह एवं तहसीलदार जितेंद्रपाल ने बीएलओ के साथ बैठक कर ये निर्देश दिए। ये भी कहा कि लोगों के सभी दावे और आपत्तियाें का निस्तारण जल्द से जल्द करें।
विज्ञापन



गौरतलब है कि ग्राम प्रधानी के चुनाव की अधिसूचना जारी होने के बाद एक बार फिर ग्रामीण मतदाता सूची में अपना नाम ठीक करवाने के लिए सक्रिय हो गए हैं। तहसील में आजकल बड़ी संख्या में ऐसे लोगों का जमावड़ा लग रहा है। एसडीएम ने कहा कि चुनाव को देखते हुए मतदाता सूचियों में संक्षिप्त पुनरीक्षण के लिए दावे और आपत्तियां प्राप्त हुए हैं।


 ग्रामीणों द्वारा इस तरह के आरोप भी लगाए गए हैं कि बीएलओ ने सही संशोधन नहीं किए हैं। लिहाजा आए हुए दावों और आपत्तियों का बारीकी से परीक्षण करते हुए जो भी सही हो, वही सूचियों में दर्ज करें। किसी भी प्रकार से अगर कुछ लोगों के प्रति पक्षपात करने की शिकायतें यदि मिली तो बीएलओ के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें