फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वोटर जागरूकता के लिए डॉक्टर, नर्स, बच्चों संग निकाली रैली

Sat, 21 Jan 2017 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
विज्ञापन
शपथ के दौरान मौजूद कर्मचारी व अन्य। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शहर में मतदाताओं को जागरूक करने के लिए मानव श्रृंखला का आयोजन किया गया। इसमें कालेजों के प्रधानाचार्य, छात्र, छात्राओं के अलावा सरकारी विभागों के कर्मचारी व अधिकारी के अलावा आशा, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने 10 किलोमीटर लंबी मानव श्रृंखला बनाई। रामश्री पब्लिक स्कूल झांसी रोड से इंदिरा स्टेडियम तक श्रृंखला बनाई गई। शहीद भगत सिंह चौराहा
विज्ञापन


पर डीएम, एसपी ने मतदान की शपथ दिलाई गई तो वहीं, इंदिरा स्टेडियम पर एएसपी, एडीएम व सीओ ने शपथ दिलाई। इस दौरान वोटरों की संख्या को बढ़ाने वाले नारे भी लगाए गए।
वोटर जागरूकता के लिए  रैली में कालेजों के छात्र, छात्राएं, प्रधानाचार्य, आंगनबाड़ी संघ, सफाई कर्मचारी संघ, एएनएम, आशा संघ, व्यापार संघ, रेंडक्रास, लेखपाल, अमीन संघ, राज्य
विज्ञापन


कर्मचारी आदि कर्मचारी मौजूद रहे। रामश्री पब्लिक स्कूल में डीएम संदीप कौर ने हरी झंडी दिखाई। वहीं, शहीद भगत सिंह चौराहा पर डीएम, एसपी, एसडीएम ने सभी को मतदान करने की

शपथ दिलाई। इंदिरा स्टेडियम पर एडीएम, एएसपी, सीओ ने शपथ दिलाई।  एसडीएम अक्षय त्रिपाठी, बीएसए कमलेश ओझा, सीएमओ आशाराम,  पालिका ईओ रविंद्र कुमार, टीएसआई वीरेंद्र्र कुमार, युद्धवीर कंथरिया, रमेश उदैनियां, महेंद्र भाटिया, ठाकुर दास, ब्रजेंद्र राजपूत, सुंदर शास्त्री आदि मौजूद रहे।

ड्रोन कैमरा रहा आकर्षण केंद्र
मतदाता जागरूकता के लिए शहर में बनाई गई मानव श्रृंखला के दौरान स्टेट बैंक, शहीद भगत सिंह चौराहा पर ऊपर उड़ रहा ड्रोन कैमरा लोगों के आकर्षण का केंद्र रहा। शहर में पहली बार देखे गए कैमरों के लिए लोग एक दूसरे से पूछते रहे ये क्या है।  

डायवर्जन न होने से लगा जाम
मतदाता जागरूकता के लिए शहर में बनाई गई मानव श्रृंखला में लोगों की भारी संख्या में मौजूदगी से पूरे शहर में वाहनों की आवाजाही के चलते जाम की स्थिति बनी रही। सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक आटो, ई रिक्शा, ट्रैक्टर, दोपहिया वाहनों से शहर की सड़कें भरी रहीं। इसके चलते आम नागरिकों को परेशानी उठानी पड़ी। इलाहाबाद बैंक चौराहे से कालपी बस स्टैंड तक यातायात प्रभावित रहा। शहर के घंटाघर, शहीद भगत सिंह चौराहा, स्टेशन रोड, अंबेडकर चौराहा, कालपी बस स्टैंड तक वाहनों की कतार लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें