ग्राम भदारी में शनिवार से श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। कथा से पूर्व कलश यात्रा निकाली गई। गाजे बाजे के साथ निकाली गई कलश यात्रा में सैकड़ों महिलाओं के अलावा कथा वाचक पं. विनयकृष्ण त्रिपाठी वृंदावन धाम भी शामिल रहे। यात्रा पर जगह जगह पुष्प वर्षा हुई।
परीक्षित की भूमिका में सुषमा देवी व राम सिंह पांचाल की ओर से श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन नगर से चार किमी दूर उरई रोड पर स्थित ग्राम भदारी में ब्रह्मलीन तोताराम जी महाराज के साधना स्थल पर किया जा रहा है। कलश यात्रा शनिवार को बल्दाऊ धर्मशाला से गाजे बाजे के साथ प्रारंभ होकर नगर पालिका परिषद पहुंची।
यहां चेयरपर्सन प्रतिनिधि विज्ञान विशारद सीरौठिया की अगुवाई में सभासदों राघवेंद्र तिवारी, संजय सोनी, बादाम सिंह कुशवाहा, नरंद्र मयंक, महावीर यादव, ओमशंकर अग्रवाल, आनंद सेठ, संजय अग्रवाल, घनश्याम राठौर, ओमप्रकाश, ब्रजलाल, विजय अवस्थी आदि ने यात्रा का स्वागत कर कथा वाचक का माल्यार्पण किया।
चौकी तिराहा, रेलवे क्रॉसिंग, मारकंडेयश्वर तिराहा से होती हुई गंतव्य ग्राम भदारी पहुंची। यात्रा में प्रोफेसर वीरेंद्र सिंह, रामप्रकाश पड़री, अशोक पटेल, बब्बू पटेल, विजय पटेल, रामकुमार निरंजन, संतोष, मानवेन्द्र पटेल, विकास धनौरा, अरविंद पटेल, शारदा प्रसाद मुखिया, हरिओम पांचाल, अंजू शर्मा आदि शामिल रहे।