फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्यारोपी के आतंक से ग्रामीण परेशान

विज्ञापन
आरोपी राघवेंद्र - फोटो : ORAI
विज्ञापन
उरई। हत्या के मामले में आजीवन सजा पाए आरोपी ने जमानत पर छूृटने के बाद गांव में उत्पात मचाना शुरू कर दिया। जिससे परेशान ग्रामीणों ने एसपी से प्रार्थनापत्र देकर शिकायत की। एसपी के आदेश पर पुलिस आरोपी युवक को हिरासत में लेकर कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन

कोटरा थाना क्षेत्र के नुनसाई गांव के लगभग चार दर्जन लोगों ने सोमवार को पुलिस कार्यालय पहुंचकर एसपी को प्रार्थनापत्र देते हुए बताया कि गांव के ही राघवेंद्र पुत्र लोटन ने गांव के ही एक व्यक्ति की हत्या की थी। जिसमें सत्र न्यायालय में उसे दोषी मानते हुए आजीवन कारावास की सजा दी थी। उच्च न्यायालय में अपील होने के बाद जमानत पर छूटकर आया राघवेंद्र गांव में उत्पात मचा रहा है और भय व आतंक का वातावरण बनाए है। वह गांव के कई लोगों की शिकायत थाने में कर चुका है।
वह गांव में अवैध शराब की बिक्री भी करता है और गांव के लोगों को डरा धमकाकर प्रताड़ित कर रंगदारी भी मांगता है। गांव के कई लोग अपनी पत्नी के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगाकर थाने में भी शिकायत कर चुके हैं। शिकायतों को सुनने के बाद एसपी सतीश कुमार ने कोटरा थाना पुलिस को निर्देश दिए कि आरोपी पर कार्रवाई की जाए। जिसपर कोटरा थानाध्यक्ष रमेशचंद्र मिश्रा ने बताया कि आरोपी युवक को पुलिस ने पकड़ लिया है और उस पर कार्रवाई की जा रही है। इस दौरान ग्रामीण सत्येंद्र पाल सिंह, शैलेंद्र सिंह, बृजपाल सिंह, कप्तान सिंह, आलोक कुमार, कुंवर सिंह सहित लगभग चार दर्जन लोग मौजूद रहे।

नुनसाई के ग्रामीण एसपी से शिकायत करने जाते- फोटो : ORAI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें